{"_id":"5ff7627f8ebc3e32ef0e96fb","slug":"girl-accused-of-gang-rape-shahjahanpur-news-bly4329198152","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पिता से मिलने गई युवती से एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दुष्कर्म की वारदात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला है।
चौक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बुधवार शाम अपने पिता को देखने मेडिकल कॉलेज गई थी। यहां पर एक युवक भी अपने रिश्तेदार को देखने आया था। रात करीब नौ बजे लड़की चाय लेने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर गई तो युवक भी पीछे से बाहर आ गया। आरोप है कि युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे टेंपो से जबरदस्ती अजीजगंज डैम की ओर ले गया। वहां पर उससे चारों लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने तीन और दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। अभी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का है। दुष्कर्म का आरोप सही नहीं लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।