फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GIC topper in five thousand meter race

पांच हजार मीटर दौड़ में जीआईसी के अंकित यादव रहे अव्वल

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
GIC topper in five thousand meter race
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच हजार मीटर बालक सीनियर में जीआईसी के अंकित यादव अव्वल रहे। पांच हजार तथा 15 सौ मीटर दौड़ के साथ ही गोला फेंक, लंबी कूद, हैमर फेक प्रतियोगिताएं भी हुई, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत 5000 मीटर बालक सीनियर वर्ग की दौड़ के साथ हुई। इसमें जीआईसी के अंकित यादव ने प्रथम, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के रवि सिंह ने द्वितीय तथा एसपी इंटर कॉलेज के अनमोल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दिव्यांश सिंह प्रथम, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के राहुल गंगवार द्वितीय तथा एसपी इंटर कॉलेज के मोहम्मद फैज खान तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में इस्लामिया इंटर कॉलेज के मोहम्मद आमिर अंसारी ने पहला, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सुभनेश कुमार ने दूसरा, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के आरके यादव ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

हैमर फेंक में आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के राहुल गंगवार ने प्रथम, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज जलालाबाद के राज गिहार ने द्वितीय व धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के शिवकांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी के अंकित पहले, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के दीपक मिश्रा दूसरे और संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रवि सिंह व पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां के संदीप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार मालवीय व ज्ञानेश वाजपेयी के संयुक्त संचालन में खेल प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जीआईसी चांदापुर के प्रधानाचार्य धनवीर सिंह, जीआईसी कलान के प्रधानाचार्य हरवेश कुमार, डॉ. केके शुक्ला, संयोजक डॉ. अमीर सिंह, सह संयोजक पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed