{"_id":"66e0aeda97ef1f34e8050915","slug":"gf-college-half-of-ba-seats-still-vacant-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126855-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज : बीए की आधी सीट अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज : बीए की आधी सीट अब भी खाली
Wed, 11 Sep 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में अपना फार्म जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मेरिट सूची के आधार पर दाखिल लिए जा रहे हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध गांधी फैज-ए-आम कॉलेज में बीए की दो हजार सीटों में एक हजार पर दाखिला हो चुका है। आधी सीटें अब भी खाली हैं। बीएससी बायो और बीएससी मैथ में 640-640 सीटें हैं। बायो में 550 छात्राें ने प्रवेश लिया। मैथ में 107 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश लिए जा रहे हैं। कॉलेज में छात्र-छात्राओं के फार्म जमा कराने के लिए अलग से लाइन लग रही है। प्राचार्य डॉ. मोहसिन अली ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश लिए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छठे बैच के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एमबीबीएस की सौ सीटों में 76 पर प्रवेश हो गए हैं। शेष पदों के लिए दूसरे फेज की काउंसलिंग शुरू की गई। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरा कॉलेज मिलने पर सीट छोड़ी जाएगी। उन पर भी प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जल्द शुरू होगी पीजी की काउंसलिंग
-जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की काउंसलिंग भी शुरू होगी। पहली बार एमडी की 12 सीटें मिलने के बाद उन पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस की दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पीजी की काउंसलिंग को कराएंगे।