फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gasoline machine disturbances, machine pulsar seal

पेट्रोल मशीन में गड़बड़ी, मशीन का पल्सर सील

Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
माप विज्ञान अधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर मारे छापे
सोमवार को बुलाए गए आईओसी के अफसर, होगी जांच

लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर स्पेशल टास्क फोर्स की छापामारी में बड़े पैमाने पर तेल की घटतौली पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन भी सर्तक हो गया है। डीएम के निर्देश पर जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने शनिवार को शहर समेत जिले के पांच पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान गर्रा फाटक के पेट्रोल पंप की एक मशीन में माप संबंधी गड़बड़ी मिलने पर मशीन का पल्सर सील कर दिया गया। 
माप विज्ञान अधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने शनिवार को सुबह सबसे पहले सिंधौली ब्लॉक के गांव बिलंदापुर जाकर वहां इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कुंती किसान सेवा केंद्र फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। वहां मशीनों की जांच में सब कुछ ठीक-ठाक पाए जाने पर उन्होंने शहर लौटकर अन्य पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापामारी की।  इस क्रम में लाल इमली चौराहा स्थित कांग्रेस नेता शाहिद अनवर कुरैशी के ताज फिलिंग स्टेशन, पुवायां रोड पर पूर्व विधायक राजेश यादव के नार्थ सिटी फिलिंग स्टेशन और चारखंभा के पंजाब सर्विस स्टेशन पर जाकर मशीनों, उनके नोजल और मापक से दिए जा रहे पेट्रोल-डीजल मात्रा की जांच की। 
विज्ञापन

इन सभी पेट्रोल पंपों की मशीनरी सामान्य पाए जाने पर माप विज्ञान अधिकारी गर्रा फाटक स्थित जसवीर फिलिंग स्टेशन के पेट्रोल वाले सभी चार नोजल जांचे। उन्होंने पाया कि पांच लीटर पेट्रोल की मापक में डिलीवरी मानक के अनुरूप है, लेकिन पेट्रोल की इतनी ही मात्रा पांच हिस्सों में लेने पर कभी 100 एमएल कम तो कभी इतनी ही मात्रा अधिक निकल रही है। माप विज्ञान अधिकारी के अनुसार ऐसा बहुधा मशीन के पल्सर में गड़बड़ी से होता है। उन्होेंने बताया कि पल्सर में ही चिप लगाकर घटतौली का खेल किया जाता है। इसी गड़बड़ी की आशंका में जसवीर फिलिंग स्टेशन का पल्सर सील कर दिया गया। साथ ही सोमवार को आईओसी के अधिकारियों को बुलाया गया है। माप विज्ञान अधिकारी के अनुसार आईओसी के अफसरों के सामने सील खोलकर आगे की जांच की जाएगी, जिससे कि संपूर्ण कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे और कोई किसी तरह का अनर्गल आरोप नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed