फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   garbage in roade side

संपर्क मार्गों और हाईवे किनारे डाला जा रहा कूड़ा

Wed, 08 Dec 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
garbage in roade side
तिलहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े कचरे में अपना निवाला ढूंढते गोवंश। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। लिंक मार्गों और हाईवे किनारे नगर का कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। कूड़ा करकट और पॉलिथीन खाने से गोवंशीय पशुओं की जान पर बन आती है। राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल ने मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कूड़ा करकट खा रहे गोवंश के बीमार और उनकी मौत होने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दोषी बताते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर में प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा कचरा पालिका प्रशासन के कर्मचारी कच्चा कटरा-पक्का कटरा जाने वाले लिंक मार्ग, तहसील मार्ग पर कुम्हारों वाली पुलिया के समीप, राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के सामने तिराहे तक, चीनी मिल के सामने व अन्य कई स्थानों पर डाल रहे हैं। कूड़े के कारण वहां से लोगों का निकलना मुश्किल है। बीमारी फैलने का खतरा है। साथ ही भोजन की तलाश में गोवंशीय पशु कूड़ा-कचरा खा रहे हैं। इससे उनकी जान को खतरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed