फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga, tributaries The water level reduced

गंगा, सहायक नदियों का जलस्तर घटा

Wed, 15 Jul 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 15 Jul 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga, tributaries The water level reduced
दो दिन से बारिश का दौर कम होने के कारण जिले से होकर बहने वाली गंगा और उसकी सहायक नदियों में पानी का उफान भी कम होने लगा है। बुधवार को भैंसार बांध पर गंगा के जल स्तर में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई। उधर, शहर के समीप से निकलीं गर्रा और खन्नौत के जल स्तर में भी कमी नोट की गई।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात से रविवार को दिन निकलने तक हुई व्यापक वर्षा के कारण पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बैराजों से पानी की निकासी बढने के साथ नदियां हिलोरे लेने लगी थीं। नरौरा बैराज से 48 घंटे में रिलीज हुए 1.50 लाख क्यूसेक से अधिक पानी गंगा में आने पर भैंसार बांध का जल स्तर बढ़ने लगा था। कई बैराजों का पानी समेटने वाली रामगंगा और अन्य नदियां भी चढ़ने से तटवर्ती गांवों के किसान बाढ़ की आशंका से परेशान हो उठे थे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को बुधवार दिन में मिली रिपोर्टों के अनुसार नरौरा बैराज से गंगा में 44501 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। इस कारण भैंसार बांध पर गंगा का जल स्तर 20 सेमी गिरकर 142.50 मीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह खो, हरेली, रामनगर, किच्छा आदि बैराजों से पानी की निकासी घटकर 13314 क्यूसेक रह गई जिससे रामगंगा भी सिमटने लगी है। फ्लड कंट्रोल रूम में तैनात तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार गर्रा नदी भी 20 सेमी घटकर 146.05 मीटर पर बह रही है क्योंकि उसमें ड्यूनी डॉम से अतिरिक्त पानी नहीं बहाया गया। खन्नौत दस सेमी घटकर 144.20 मीटर पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed