फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gandhi Bhavan on stage hue scattered folk culture

गांधी भवन के मंच पर बिखरी लोक संस्कृति की छटा

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Bhavan on stage hue scattered folk culture
रंगारंग कायक्रम में नृत्य करती प्रत‌िभागी
काकोरीेे कांड के महानायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की स्मृति में तीसरा शाहजहांपुर रंग महोत्सव (अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता) का धमाकेदार शुभारंभ हो गया। पहले दिन देश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम, आदि नृत्य कर सतरंगी छटा बिखेरी, वहीं देर शाम तीन नाटकों का भी मंचन किया गया। गांधी भवन में रंग महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने मां सरस्वती और तीनों अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नृत्य धाम संस्था लखनऊ की नृत्यांगनाओं ने निशी मिश्रा के निर्देशन में गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। इसी कड़ी में श्रेया सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पहले दिन नृत्य की दस प्रस्तुतियां हुईं, इनमें नृत्य मुद्रा जबलपुर की सौम्या चौधरी, श्रुति चौधरी, अनिलेश पटेल ने कथक और आर्या सेन ने लोकनृत्य, नृत्यधाम लखनऊ की अर्चिता श्रीवास्तव, प्रज्ञा रंजन और प्रेक्षा गुप्ता ने भरतनाट्यम, मध्य प्रदेश कटनी की आंचल चौबे ने सेमी क्लासिकल, विंदास एकेडमी बरेली के अदिति से मनमोहक प्रस्तुति देकर जहां निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं दर्शकों की तालियां भी बटोरीं। निर्णायक मंडल में दिल्ली की कल्पना वर्मा और दिनेश परिहार शामिल रहे। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में चली प्रतियोगिता में शमीम आजाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संजय डोेनाल्ड, विनीत सिंह, सौरभ अग्निहोत्री, संजय राठौर, अजय मोहन शुक्ला, शिवम श्रीवास्तव, सुधीर राठौर, अतीक, रिजवान सिद्दीकी, विकास भारती, महदी हुसैन, मनोज कुमार, प्रवीण गौड़, दिव्यांशु सिंह, शंकर लाल, अनुराग राठौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

पहले दिन तीन नाटकों का मंचन
अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में पहले दिन तीन नाटकों का मंचन किया गया। पहले दिन श्री मंच कोलकाता की टीम ने नाटक युद्ध, डीओपी स्क्रीन नई दिल्ली के कलाकारों ने कुरुक्षेत्र और माधव रंग मंडल बरेली के कलाकारों ने चंदू भाई नाटक करते हैं, का प्रभावी मंचन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। नाटक के निर्णायक मंडल में कोलकाता के नीमू भौमिक, एनएसडी पास आउट कलाकार विवेक कनौजिया और गुलिस्ता अलीजा शामिल रहे। कोलकाता के कलाकारों ने युद्ध नामक नाटक बंगाली भाषा में खेला। शनिवार को पूर्वांह 11 बजे से चार बजे तक नृत्य प्रतियोगिता और उसके बाद रात 11 बजे तक नाटक प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed