{"_id":"66ff1c57c7e07dbccb0e2bed","slug":"funds-worth-rs-3570-lakh-released-for-conducting-mother-orientation-program-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-128470-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के संचालन को 35.70 लाख की धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के संचालन को 35.70 लाख की धनराशि जारी
Fri, 04 Oct 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रोंं में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए 500 रुपये प्रतिमाह की दर से नौ महीने के लिए वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि वित्तीय अनुमोदन के अनुसार निर्धारित धनराशि में से पहले ही तीन माह की लिमिट जारी की जा चुकी है। अब बाकी छह माह की लिमिट भी जारी कर दी गई है। इसमें जिले के 1190 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 500 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 35 लाख 70 हजार की धनराशि अवमुक्त हुई है। इस तरह से छह माह के लिए तीन हजार रुपये प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रदान किए गए हैं। जिससे माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके।
बताया कि माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर माह के आखिरी सप्ताह में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इनमें माताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, सीखने के अवसर व उनकी देखभाल से संबंधित बिंदुओं के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं, बच्चों को स्वच्छता रखने, घर की वस्तुओं से सीखने, खेल सामग्री बनाने, भाषा सीखने आदि की जानकारी व प्रशिक्षण मिलता है।