फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From intersections to narrow streets, everything was jammed... people struggled to get through.

Shahjahanpur News: चौराहों से लेकर गलियां तक जाम...जूझते रहे लोग

Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
From intersections to narrow streets, everything was jammed... people struggled to get through.
शहर में अंटा चौराहे पर लगी ई-रिक्शों की लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। यातायात विभाग में स्टाफ की बढ़ोतरी होने के बावजूद नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सोमवार को हल्की धूप निकलने के बाद सड़कों पर बढ़े दबाव के चलते प्रमुख चौराहों से लेकर लिंक रास्तों पर जाम रहा। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी। दोपहर करीब 12 बजे अंटा चौराहा पर यातायातकर्मी की ड्यूटी होने के बावजूद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चौराहों के दोनों ओर ई-रिक्शों की लंबी लाइन लग गई। बाइक, कार तक निकलना दूभर हो गया। चौराहे पर करीब 35 मिनट तक लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी होने से बच्चों की वैन भी फंस गईं। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। बमुश्किल जाम खुल सका। दिन में करीब डेढ़ बजे अंटा चौराहा से अंजान चौकी जाने वाले मार्ग पर लोगाें को जाम से जूझना पड़ा। इस रास्ते पर अस्पतालों के बाहर खड़े चार पहिया कार व ऑटो के चलते लोग जाम में फंस गए। आधी सड़क घेरकर खड़ी कारों के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोडवेज बस अड्डे पर भी खत्म नहीं हो रहा जाम
शहर में रोडवेज बस अड्डे पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। दुकानों के सामने खड़ी बाइकों के चलते भी जाम की समस्या हो रही है। इसके अलावा रोडवेज की बसों की अधिकता भी जाम का सबब बन रही है। जाम लगने से लोगों को काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि यहां पर यातायात पुलिस की ड्यूटी रहती है। उसके बाद भी जाम खत्म नहीं हो रहा है।

--
शाम को ज्यादा स्थिति होती है बदहाल
शहर की यातायात व्यवस्था दिन ढलने पर ज्यादा खराब हो जाती है। शाम में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से सड़कें जाम हो जाती हैं। जिस वजह से लोगों का काफी समय खराब होता है। यातायात पुलिस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है। सीओ संजय कुमार ने बताया कि अंटा चौराहा पर स्कूल का अवकाश होने पर जाम की स्थिति बनने का हल निकाला जा रहा है। यातायात स्टाफ बढ़ने के बाद ड्यूटी लगाई जा रही हैं।
--
शहर के जाम के प्वाइंट चिह्नित किए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा कि जाम न लगने पाए।

- राजेश द्विवेदी, एसपी

शहर में अंटा चौराहे पर लगी ई-रिक्शों की लाइन। संवाद

शहर में अंटा चौराहे पर लगी ई-रिक्शों की लाइन। संवाद

शहर में अंटा चौराहे पर लगी ई-रिक्शों की लाइन। संवाद

शहर में अंटा चौराहे पर लगी ई-रिक्शों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed