फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Frightened, hesitated, then jumped free

Shahjahanpur News: सहमा, ठिठका, फिर छलांग लगाकर आजाद

Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Frightened, hesitated, then jumped free
रानीपुर वन्य अभयारण्य में छोड़ते सामय पिंजरे से छलांग लगाता तेंदुआ। स्रोत वनकर्मी
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज के जंगल से निकलकर चांदपुर और आसपास के गांवों में पालतू पशुओं को शिकार बनाने वाले तेंदुए का नया पता अब चित्रकूृट का रानीपुर वन्य अभयारण्य होगा। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीपुर के जंगल में छोड़ दिया। तेंदुए के सकुशल जंगल में छोड़े जाने से वनकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जंगल से निकला चार से पांच वर्ष का नर तेंदुआ चांदपुर के आसपास कई गांवों में घूम रहा था और पालतू पशुओं का शिकार कर रहा था। लगभग डेढ़ माह में तेंदुए ने 14 पशुओं को मार डाला। 18 अगस्त को तेंदुआ चांदपुर के पास बाग में लगे पिंजरे में बकरी को मारते समय कैद हो गया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय मैलानी ले गई।
विज्ञापन

अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद तेंदुए को चित्रकूट के रानीपुर वन्य अभयारण्य ले जाने का फैसला किया गया। इसके बाद रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर रवाना हुई। मंगलवार को तेंदुआ रानीपुर जंगल में छोड़ दिया गया। रेंजर ने बताया कि पिंजरा खोले जाने के बाद तेंदुआ पहले कुछ सहमा रहा। बाद में आगे बढ़कर कुछ देर ठिठका और पिंजरे से छलांग लगाकर जंगल में गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि रानीपुर वन्य अभयारण्य 230 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है और अपनी वन्यजीव विविधता के लिए जाना जाता है। तेंदुए को यहां खुटार के जंगलों जैसा ही माहौल मिलेगा।

रानीपुर वन्य अभयारण्य में छोड़ते सामय पिंजरे से छलांग लगाता तेंदुआ। स्रोत वनकर्मी

रानीपुर वन्य अभयारण्य में छोड़ते सामय पिंजरे से छलांग लगाता तेंदुआ। स्रोत वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed