फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FRF Center: One garbage problem ends, another begins

एमआरएफ सेंटर : कूड़े की एक समस्या खत्म, दूसरी शुरू

Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
FRF Center: One garbage problem ends, another begins
आवर अली, मामूड़ी।
शाहजहांपुर। ककराकलां मोहल्ले में बने मैटेरियल रिकवरी फैसलिटी (एमआरएफ) सेंटर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। बारिश के मौसम में कूड़ा सड़ रहा है। इससे आसपास क्षेत्रों के लोगों का दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

ककरा में वर्ष 2021 में 63 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया था। यहां पर पूरे महानगर का करीब 140 टन कूड़ा रोजाना डाला जाता है। सेंटर में कूड़े से खाद बनाने की मशीन लगी है, लेकिन खाद नहीं बनाई जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में कूड़ा निस्तारण का काम भी नहीं हो रहा है। धूप निकलने पर कूड़े को जलाया जाता है और बारिश होने पर कूड़ा सड़ रहा है। इसकी दुर्गंध आसपास की कॉलोनियों में फैल रही है। इससे लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। एमआरएफ सेंटर डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है। कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनियों का टेंडर भी निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खिलौली में एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूरा, जल्द होगा शुरू
ददरौल क्षेत्र के गांव खिलौली में नए एमआरएफ सेंटर का निर्माण 13 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने में चार माह से अधिक के समय की देरी हुई है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक खिलौली में निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही उसका उद्घाटन होने वाला है। इसके बाद ककरा से कूड़ा निस्तारण के लिए खिलौली में स्थानांतरित किया जाएगा।
--
लाखों टन कूड़े का लगा ढेर
एमआरएफ सेंटर पर लाखों टन कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके पास में ककराकलां, ककराखुर्द, सुभाषनगर कॉलोनी, मामूड़ी, महमंद हद्दफ आदि मोहल्ले हैं। हवा चलने से दुर्गंध तेजी से फैलती है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक कूड़े की दुर्गंध की वजह से लोग सांस, दमा आदि बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। कूड़े की वजह से कीड़े और मच्छरों की भरमार हो गई है।
------
गंदगी से हो रही दिक्कत
पास में धार्मिक स्थल बना हुआ है। गंदगी फैली रहती है। कूड़ा हटवाने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है। अब आंदोलन करना पड़ेगा।
- आवर अली, मामुड़ी
--
कूड़े की बदबू से घर में बैठना मुश्किल हो जाता है। न रात में सुकून मिलता और न दिन में चैन मिलता है। लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
- इमरान, मामुड़ी
--
बारिश होने से कूड़ा सड़ने लगा है। इसकी वजह से दुर्गंध फैलती है। इससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार हो रहे हैं। यहां पर कभी फाॅगिंग और छिड़काव भी नहीं किया जाता है।

- नईम, ककरा कलां
--
फोटो- 15
मजबूरी में लोग अपने घरों में रहने रहे हैं। हालात इतने खराब है कि घर से लेकर बाहर तक दुर्गंध की वजह से बुरा हाल है। कूड़े का अंबार बढ़ता जा रहा है।
- मिही लाल, ककरा कलां।
--
ददरौल के खिलौली में एफआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसके उद्घाटन की संभावना है। इसके बाद ककरा कलां के लोगों को कूड़े से निजात मिल जाएगी। कूड़ा स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
- डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

आवर अली, मामूड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed