फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four smugglers arrested with opium worth Rs 14 lakh

Shahjahanpur News: 14 लाख की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with opium worth Rs 14 lakh
रोजा पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रोजा और चौक काेतवाली पुलिस ने एसओजी के सहयोग से चार अफीम तस्कराें को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर बदायूं और झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब 14 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


रोजा पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस सेल की मदद से जमुका अंडरपास के पास संदिग्ध दिखने पर तीन युवकों की तलाशी ली। उनके पास तीन किलो चार सौ ग्राम अफीम व 1,02,114 रुपये बरामद हुए। सुबह करीब पांच बजे धरपकड़ के बाद तस्कराें को थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके स्थानीय स्रोत के बारे में जुटाई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव फतेहगंज निवासी देवेंद्र लोधी व फतेह नगला गांव निवासी ओमेंद्र और झारखंड के जिला पलामू के थाना मानपुर के चक निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी झारखंड से अफीम लाकर बदायूं के नवादा लेकर जा रहे थे। अफीम की तस्करी पर पांच-पांच हजार रुपये मिलते हैं। शौक पूरे करने के लिए तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चौक कोतवाली पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस की मदद से बरेली मोड़ के पुल के पास से अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने झारखंड के जिला चतरा के थाना गिद्धौर के सिंटूआरी निवासी रामकुमार को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वह झारखंड से अफीम लेकर यहां देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed