{"_id":"680e89394d8ac45317015940","slug":"four-people-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-car-in-mahua-pathak-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-142583-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महुआ पाठक में ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महुआ पाठक में ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में चार लोग घायल
Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
गांव महुआ पाठक के पास कार ई रिक्शा की टक्कर में घायल शिवम। संवाद
पुवायां। रविवार शाम चार बजे एक कार और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
बंडा के गांव सिकरहनिया निवासी अवनीश कुमार ई-रिक्शा लेकर गांव महुआ पाठक से पुवायां की ओर आ रहे थे। गांव से निकलते ही हाईवे पर ई-रिक्शा और पुवायां से शाहजहांपुर की ओर जा रही कार में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार हाईवे किनारे खाईं में जाकर रुक गई।
इसमें चालक अवनीश, उसके पिता राम सिंह, पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी शिवम कुमार और मोहल्ला रामनगर काॅलोनी निवासी रामसनेही घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने के कारण शिवम और रामसिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाद में कार सवार भी सीएचसी पहुंचे और घायलों के साथ शाहजहांपुर चले गए। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हादसा स्थल सिंधौली थाना क्षेत्र का है। मामले में कार्रवाई सिंधौली पुलिस करेगी।
--
तीन सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर घायल
पुवायां। क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सीएचसी पर सुबह आठ बजे गांव बगड़ेर के जगतपाल को घायल हालत में लाया गया। 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने उनको भर्ती कराया। इसके बाद 10 बजे 108 सेवा की एंबुलेंस से ही निगोही के गांव कटिया उस्मानपुर के राजन, अंकुर और महिपाल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। तीनों लोग सड़क हादसे में घायल हुए थे। दिन में 11 बजे गांव उमरसड़ा के वीरेश को भी घायल हालत में सीएचसी लाया गया। पांचों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद