फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four infected and found, three in the city and one in Kant.

चार संक्रमित और मिले, शहर में तीन और कांट में एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Sun, 21 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four infected and found, three in the city and one in Kant.
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें तीन संक्रमित शहर के मोहल्ला नई बस्ती रेती, बीबीजई हद्दफ और वंगश के रहने वाले हैं। चौथा संक्रमित कांट ब्लॉक के गांव रावतपुर का है।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को जो तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें मोहल्ला बीबीजई हद्दफ का 30 वर्षीय युवा है, जो 13 जून को दिल्ली से आया था और 18 जून को उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। इसी तरह मोहल्ला वंगश की 80 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसी मोहल्ले के एक व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। इसका सैंपल 18 जून को लिया गया था। जबकि तीसरा संक्रमित 44 साल का व्यक्ति है, जो नई बस्ती रेती का निवासी है। रिलायंस कंपनी में काम करने वाला यह व्यक्ति भी वंगश मोहल्ला के संक्रमित युवक के संपर्क में आया था। इसका सैंपल भी 18 जून को ही जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

विकास खंड कांट के गांव रावतपुर में 19 जून की देर रात 34 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिलायंस कंपनी का यह युवक भी शहर के मोहल्ला वंगश में इसी कंपनी में काम करने वाले संक्रमित युवक के संपर्क में आया था। इसका सैंपल 17 जून को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट 19 जून को देर रात आई। संक्रमित युवक के घर जाने वाले गांव के रास्ते को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है। सभी के संक्रमितों के मोहल्ले सैनेटाइज करा दिए गए हैं और संक्रमितों को कोविड अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शहरी क्षेत्र में तीन और शुक्रवार को रात कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। चारों संक्रमितों को कोविड अस्पताल ले आया गया है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed