फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four accused arrested in theft case from Ganga Expressway

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे से चोरी के मामले में चार आरोपी पकड़े

Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in theft case from Ganga Expressway
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे से निर्माण सामग्री की चोरी के मामले में दो आरोपियों समेत चार लोगाें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे यह सामान कबाड़ की दुकान पर बेचते थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई अन्य दुकानों पर भी छापा मारा है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में प्रयोग में आने वाली सरिया व लोहे के एंगल सहित कई अन्य तरह का कीमती सामान लगातार गुम हो रहा था। इस पर निर्माण एजेंसी से जुड़े लोग इसकी तलाश में लगे हुए थे। सामान चोरी कर कबाड़ वालों के यहां बेचे जाने की जानकारी एजेंसी के लोगों को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को बारहपत्थर चौराहे पर एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माण सामग्री के अलावा बिजली की बंच केबल व बैंकों में प्रयोग में आने वाला काफी सामान बरामद हुआ था, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में ले लिया था। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि चोरी किए सामान को बोरियों में रखकर कबाड़ियों को बेचा जाता था। मुख्य आरोपी व दो कबाड़ी हिरासत में लिए गए हैं। अन्य जगह भी छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed