फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Food sampling from arbitrary raging trader

फूड सैंपलिंग में मनमानी से भड़के व्यापारी

Tue, 25 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के मद्देनजर मिठाइयों समेत खान-पान की वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे सैंपलिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी का उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने कड़ा विरोध किया है। इस बाबत संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिला और उन्हें सीलबंद वस्तुओं के नमूनों के अभिलेखों में विक्रेता के बजाय कंपनियों का नाम दर्ज कराने की मांग की। 
विज्ञापन

बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम सैंपलिंग के दौरान विभिन्न कंपनियों के सीलबंद पैकेट के नमूने लेने पर विक्रेताओं को ही पक्षकार बना रही है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी वस्तुओं के नमूनों में निर्माता कंपनी को पार्टी बनाया जाए। विक्रेताओं को अभिलेखों में गवाह दर्ज किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मंगलवार को दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन उस वक्त एडीएम जलालाबाद गए थे। इस पर शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के दौरान व्यापारी नेताओं ने खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड से आतिशबाजी मार्केट शाह क्लब ग्राउंड पर स्थानांतरित करने का विरोध किया। जिलाध्यक्ष दुआ ने कहा कि मिशन फील्ड पर भी चौतरफा आबादी को अनदेखा कर लगाई जाने वाली आतिशबाजी मार्केट हटाई जाए अथवा दोनों मार्केट पूर्व निर्धारित स्थलों पर लगाने की अनुमति दी जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोेनों बिंदुओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, हाजी जियाउल्ला खां, ललित खुराना, नीरज गुप्ता, मो. रफी, सुल्तान खां, नाजिम खां, धर्मपाल रैना, सुरेंद्र सेठी, राकेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुवायां में पांच नमूने जांच को सील
पुवायां। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने राजीव चौक की तीन दुकानों पर छापेमारी करके पांच वस्तुओं के नमूने जांच को सील किए। राजीव चौक की किराना फर्म निधि एजेंसी से धनिया पाउडर, बालाजी मिष्ठान भंडार से पेड़ा और सचिन किराना स्टोर से गरम मसाला, हल्दी व जीरा के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, जुगुल किशोर, जयपाल सिंह, शंभू दयाल, महेश कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed