{"_id":"64764b810b37d15d9a0dbea6","slug":"five-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-businessmans-car-shahjahanpur-news-c-4-1-168971-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी
Wed, 31 May 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना के बाद जांच करते एसपी सिटी सुधीर जायसवाल। संवाद
शाहजहांपुर। जलालाबाद के मोहल्ला नवीननगर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी राजपाल कश्यप की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने पांच लाख की नकदी चोरी कर ली। कलक्ट्रेट के पीछे एसपी दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर खड़ी थी कार। एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपाल कश्यप मंगलवार को कोर्ट में धोखाधड़ी के मुकदमे में तारीख करने आए थे। उन्हें सरिया का भुगतान भी करना था, इसलिए वह पांच लाख रुपये लेकर आए थे। रुपये बैग में रखकर चालक की बगल वाली सीट के नीचे दिए। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने कलक्ट्रेट के पीछे गुरुद्वारा के पास कार खड़ी कर दी और कोर्ट में चले गए। इसी बीच चोरों ने कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये रखा बैग निकाल लिया।
आधे घंटे के बाद तारीख लेकर लौटे राजपाल ने कार से बैग गायब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने भी मौका मुआयना किया। व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में टीमें लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सीसीटीवी की फुटेज तलाश की
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने कई कैमरों में चोरों की तलाश की है, हालांकि कोई सुराग नहीं लगा है।
-- -- -- -- -
चोरों की तलाश में एसओजी भी लगाई
घटना के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एसओजी को भी चोरी के खुलासे के लिए लगाया है। पुलिस को चोरों के जलालाबाद से ही व्यापारी के पीछे लगे होने का शक है। व्यापारी के अनुसार, उन्हें तीन लाख रुपये सरिया के भुगतान के लिए एक दुकानदार को देने थे, जबकि दो लाख रुपये का एक अन्य व्यक्ति को भुगतान करना था।