फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First of all you can see the construction work of Kolaghat bridge

Shahjahanpur News: दिवाली से पहले आ सकता है कोलाघाट पुल निर्माण का शासनादेश

Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
First of all you can see the construction work of Kolaghat bridge
रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद
शाहजहांपुर/जलालाबाद। 148 करोड़ की लागत से नए कोलाघाट पुल के निर्माण का शासनादेश दिवाली के पहले जारी हो सकता है। इसके बाद निर्माण से जुड़े कार्य में तेजी आएगी। वहीं अक्तूबर अंत तक या नवंबर के पहले हफ्ते में पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



29 नवंबर 2021 को 1800 मीटर लंबे कोलाघाट पुल का एक पिलर धंस गया था। पुल की मरम्मत पर 6.25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिर भी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट में पुल के कई पिलर कमजोर बताए गए थे। यही वजह है कि पुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन को अनुमति नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि पुल से हल्के वाहनों का निकलना भी खतरनाक हो सकता है। हालांकि बाइकों के गुजरने से लोगों को थोड़ी राहत है। जलालाबाद-शमसाबाद-सौरिख होते हुए बिधूना मार्ग राज्य मार्ग संख्या-163 पर कोलाघाट पर निर्मित सेतु के समानांतर नए टू-लेन सेतु के निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य योजनांतर्गत नव निर्माण के लिए चतुर्थ चरण के कार्यों में सम्मिलित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका अनुमोदन प्राप्त हो गया है। इस पुल के निर्माण में 14822.07 लाख की लागत आएगी। अब पुल के निर्माण के लिए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दिवाली से पहले शासनादेश जारी हो सकता है। इसके बाद बजट मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया गति पकड़ लेगी। माना जा रहा है कि नए पुल के निर्माण में भी करीब छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन






आने-जाने में 150 किलोमीटर का फेरा : कोलाघाट पुल टूटने से मिर्जापुर, कलान, जलालाबाद के करीब पांच लाख लोग आवागमन में दिक्कत झेल रहे हैं। अल्हागंज, राजेपुर होते हुए कलान जाने में करीब 75 किलोमीटर का फेरा आता है। आने-जाने में यह दूरी करीब 150 किमी हो जाती है। पुल के अभाव में खासकर व्यापारी वर्ग और काश्तकार को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। कोलाघाट पुल से पहले दोनों ओर बने अवरोधकों तक की करीब ढाई किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अक्तूबर के अंत तक पैंटून पुल के निर्माण की संभावना : पक्का पुल टूटने के बाद कोलाघाट पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रामगंगा और बहगुल नदियों पर पैंटून पुल का निर्माण करा दिया गया था। बरसात से पहले इसे हटा दिया गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पीडब्ल्यूडी जेई ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि पैंटून पुल के निर्माण की दिशा में तेजी से प्रयास चल रहा है। टेंडर हो चुका है। जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। करीब डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

रामगंगा के किनारे पड़े लोहे के पीपे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed