{"_id":"671554aab0aecc027d012b67","slug":"first-btech-student-who-came-home-on-karva-chauth-dies-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129668-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पहले करवाचौथ पर घर आए बीटेक के छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पहले करवाचौथ पर घर आए बीटेक के छात्र की हादसे में मौत
Mon, 21 Oct 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिता के साथ करवाचौथ के सामान की खरीदारी कर लौटते समय लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के पिपरोला कुंवरपुर निवासी गौरव (21) की बाइक में किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गौरव की मौत हो गई।
लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने वाले बीटेक के छात्र गौरव की छह महीने पहले प्रीति से शादी हुई थी। पहले करवाचौथ को देखते हुए गौरव शनिवार को अपने घर आया था। वह पिता विजेंद्र के साथ बाइक से जेबी गंज बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। रास्ते में पसगवां के पास किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल गौरव को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।