फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing follows dispute at tea stall; police arrive.

Shahjahanpur News: चाय के होटल पर विवाद के बाद फायरिंग, पहुंची पुलिस

Mon, 28 Sep 2026 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Firing follows dispute at tea stall; police arrive.
शाहजहांपुर। निगोही रोड पर ओवरहेड टैंक के पास रविवार रात चाय के होटल पर हुए विवाद के बाद फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की सूचना को गलत बताते हुए एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला रविवार की रात करीब साढ़े दस से 11 बजे के बीच का है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र का रहने वाला अंकित निगोही रोड बने ओवरहेड टैंक के पास होटल पर चाय पीने के लिए गया था। वहां किसी बात पर मोहल्ला जलालानगर निवासी गौस से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। होटल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें मारपीट व फायरिंग की सूचना गलत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने वहां पर देर रात तक बैठने वालों को सख्त हिदायत दी। सीओ सिटी देवव्रत मामले में एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
---------------------------

शराब पीने से मना करने पर विवाद के बाद ग्रामीण पर किया फायर, एक गिरफ्तार

शाहजहांपुर। बुधवाना गांव में रविवार शाम शराब पीने से मना करने पर हुई कहासुनी के बाद दोबारा आए दो लोगों ने ग्रामीण पर फायर कर दिया। उनके भतीजों के साथ मारपीट की गई। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि एक आरोपी गुरुपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुधवाना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब पांच बजे घर के सामने बैठकर गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के उमरसड़िया गांव निवासी सत्यवीर यादव व मदनापुर के जिराऊ गांव निवासी गुरुपाल यादव शराब पी रहे थे। भतीजे अमरदीप गुप्ता ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर वे लोग वहां से चले गए। इसके बाद दोबारा करीब साढ़े छह बजे दोनों दरवाजे पर आकर उनके ऊपर फायर कर दिया। मारपीट में भतीजे सौरभ गुप्ता और शिवम गुप्ता घायल हो गए। आरोपी धमकाते हुए भाग गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed