{"_id":"590390024f1c1b342bc0bed2","slug":"fire-broke-out-three-burnt-houses-and-six-bigha-wheat-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाई तबाही, तीन घर जले और छह बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने मचाई तबाही, तीन घर जले और छह बीघा गेहूं राख
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह एक छोटी सी चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और तेज हवा के झोकों के साथ जो तबाही मचाई उसमें तीन घर जल गए और एक किसान की खेत में काट कर रखी गई छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
गांव तिलुआ निवासी जयपाल ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से बिजली लाइन जा रही है। शुक्रवार को दिन के 11 बजे किसी तरह तार से निकली चिंगारी उसके खेत में छह बीघा के कटे पड़े गेहू के गठ्ठर पर गिर गई। तेज हवा के झोकों में चिंगारी आग का गोला बन गई और गेहूं के गठ्ठरों में आग लग गई। इस बीच आग लगने से वहां पर काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, तब तक खेत में छह बीघा गेहूं जल गया। वहीं क्षेत्र की नई बस्ती में बृहस्पतिवार रात वकील के झोपड़ीनुमा घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग ने पल भर में ही पड़ोसी भुवनेश और कल्लू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से बस्ती में चीखपुकार मच गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग की सूचना तहसील पर दी गई। लेखपाल राजकुमार ने मौका मुआयना किया है।