फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR filed against four doctors including IMA state president

Shahjahanpur News: आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष समेत चार डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against four doctors including IMA state president
चारू आहूजा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। शिक्षिका की प्रसव के बाद मौत के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल, ब्रजदीप अस्पताल की डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. पाठक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पिता मुकेश आहूजा ने मामले में तहरीर दी थी।
विज्ञापन




थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहनगंज बाडूजई द्वितीय निवासी चारू आहूजा पुवायां के कंपोजिट स्कूल भटपुरा चंदु में सहायक अध्यापक थीं। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें परिजनों ने कच्चा कटरा मोड़ स्थित ब्रजदीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद शिक्षिका ने बच्ची को जन्म दिया। पति मयंक चड्ढा के अनुसार, नर्सिंग होम में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। ऑपरेशन सही से नहीं किया। बाद में मरीज की हालत खराब होने पर कमला नर्सिंग होम में वेंटिलेटर होने की बात कहते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे चारू की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल के कमला नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया था। बेरी चौकी से केरूगंज जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉ. पवन अग्रवाल ने बताया कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। उसे दूसरे सेंटर ले जाने के लिए कहा गया था। इलाज में लापरवाही की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed