फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finance Minister Suresh Khanna's sister-in-law passes away in Shahjahanpur

Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की भाभी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रदेश सरकार के कई मंत्री

Wed, 30 Jul 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश खन्ना की पत्नी सरला खन्ना का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को गर्रा नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Finance Minister Suresh Khanna's sister-in-law passes away in Shahjahanpur
सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश खन्ना की पत्नी सरला खन्ना का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए। उन्होंने सरला खन्ना के निधन पर शोक जताया। 
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं सरला खन्ना ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर दीवान जोगराज स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


गर्रा नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उनके भतीजे धीरू खन्ना, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, वन राज्यमंत्री डॉ.अरुण कुमार व केपी मलिक के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत तमाम नेता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed