फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fight over watching IPL match, attack with sharp weapon

Shahjahanpur News: आईपीएल मैच देखने को लेकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला

Mon, 14 Apr 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 14 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fight over watching IPL match, attack with sharp weapon
कांट। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच देखने के दौरान विवाद हो गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मोहल्ले में नहीं रहने देने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मरहैया निवासी शैलेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी मोहल्ले का तुलसीराम, विष्णु, द्वारिका आईपीएल का मैच देखते हुए शोर करने लगे। शैलेंद्र ने दरवाजे पर शोर करने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली देने लगे। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर व पेट पर वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर ससुर ध्रुवराज सिंह बाहर आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि शैलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed