{"_id":"64652ad80100467736029ca4","slug":"fault-in-line-due-to-strong-wind-nisarjai-feeder-stalled-shahjahanpur-news-c-4-1-157689-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज हवा से लाइन में फाल्ट, निसरजई फीडर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज हवा से लाइन में फाल्ट, निसरजई फीडर ठप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार शाम तेज हवा चलने से कई लाइनों में फाल्ट हो गए। इससे निसरजई फीडर ठप हो गया। इससे जुड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे।
शाम करीब छह बजे तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी में राहत मिली, लेकिन तारों के आपस में टकराने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के निसरजई फीडर में फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट हो गया। ऊर्जा निगम की टीमों ने गश्त कर फाल्ट तलाशा और लाइन दुरुस्त कर करीब दो घंटे बाद सप्लाई बहाल की।
-- -- -
बंडा में बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान
बंडा। भीषण गर्मी के चलते हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। घर में पंखे, कूलर शो-पीस बनकर रह गए हैं। सरकार ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन यह हवाई साबित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गांव धर्मापुर निवासी कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि शाम होते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है, फिर रात में 12 बजे के आसपास आती है।