{"_id":"60f41fd47eefa448f148adbc","slug":"father-son-died-on-spot-due-to-electric-current-had-taken-sick-son-on-farm-to-bathe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: बीमारी से छुटकारा पाने खेत पर ले गया था बेटे को स्नान कराने, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: बीमारी से छुटकारा पाने खेत पर ले गया था बेटे को स्नान कराने, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत
Sun, 18 Jul 2021 06:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:04 PM IST
सार
धर्मपुर पिपरिया गांव के रहने वाले बाबू सिंह (40) का बेटा गोविंद (6) काफी समय से बीमार चल रहा था। किसी ने उसे सलाह दी कि अगर वह खेत पर ले जाकर बेटे को स्नान कराए तो वह ठीक हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में खेत में लगे तार के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
धर्मपुर पिपरिया गांव के रहने वाले बाबू सिंह (40) का बेटा गोविंद (6) काफी समय से बीमार चल रहा था। किसी ने उसे सलाह दी कि अगर वह खेत पर ले जाकर बेटे को स्नान कराए तो वह ठीक हो सकता है। रविवार सुबह बाबू अपने बेटे को लेकर हरदोई जिले के सीमावर्ती गांव के खेत में गया और बेटे को साथ ले गए बाल्टी के पानी से स्नान कराया।
विज्ञापन
लौटते वक्त खेत में लगे तार के करंट की चपेट में पिता-पुत्र आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची हरदोई जिले के पचदेवरा थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन