{"_id":"657218fb3f284d5a080e4784","slug":"father-had-come-by-bus-to-aligarh-dead-body-found-lying-in-the-garden-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9447-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अलीगढ़ की बस में बैठाकर आए थे पिता, बाग में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अलीगढ़ की बस में बैठाकर आए थे पिता, बाग में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
परौर में अन्नू का शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
परौर। मोहल्ला बाजार निवासी अन्नू (24) का शव बृहस्पतिवार को आम के बाग में गड्ढे के पास पड़ा मिला। वह चार दिन पहले अलीगढ़ जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
पूरनलाल का पुत्र अन्नू अलीगढ़ में बैंड में ढोल बजाता था। एक माह पहले वह घर आ गया था। चार दिन पहले पूरनलाल ने उसे रुपये देकर अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज की बस में बैठाया था। उसके बाद पूरनलाल भी काम करने के लिए दूसरे जिले में चले गए थे। बुधवार की रात लौटने के बाद बृहस्पतिवार सुबह उन्हें बेटे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। अन्नू के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार, अन्नू शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कॉल पर नहीं हुई थी बात, मोबाइल भी गायब
अन्नू के पास मोबाइल भी रहता था। हालांकि उससे चार दिन से परिजन की बात नहीं हो सकी थी। पूरन ने बताया कि बेटे का मोबाइल भी गायब है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।