{"_id":"65db9a1233faf34d9d061067","slug":"father-dies-two-injured-including-son-after-bike-collides-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114006-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से पिता की मौत, बेटे समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से पिता की मौत, बेटे समेत दो घायल
Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक देवीदीन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
बंडा (शाहजहांपुर)। बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके बेटे समेत दो लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी ठकुरी प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र देवी दीन अपने 11 वर्षीय पुत्र अनुराग के साथ गांव ददिउरी में खेत पर गेहूं की सिंचाई करने जा रहे थे। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे बंडा-पूरनपुर रोड पर टाह गांव के पास उबरिया मोड़ पर बरेली के थाना फरीदपुर के गांव अठान निवासी सचिन की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। सचिन अपनी रिश्तेदारी में गांव बौठा जमालपुर आया था। वह मोहिउदीपुर में टेंट का सामान भरवाने जा रहा था। हादसे में देवीदीन, उनका पुत्र अनुराग व सचिन घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने देवी दीन व सचिन को रेफर कर दिया। देवीदीन की राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय समय मौत हो गई। उनकी मौत से मां सुख देवी, पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री मोहिनी देवी, पुत्र अनुज व प्रतीक का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।