{"_id":"6646917cc3ceed682d092a47","slug":"father-and-brother-had-murdered-the-girl-due-to-her-relationship-with-a-relative-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118823-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्तेदार से संबंध होने पर पिता-भाई ने की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्तेदार से संबंध होने पर पिता-भाई ने की थी युवती की हत्या
Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/निगोही। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जिंदपुरा के जंगल में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्तेदार से संबंध होने की जानकारी पर पिता और भाई ने युवती की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी थी। बाद में पड़ोसियों पर आरोप लगा दिया।
पिता पर शक की सुई घूमने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आठ मई को युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि सात मई की रात 11 बजे अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली बेटी घर नहीं लौटी। 11 मई को उसका शव जिंदपुरा के जंगल में पड़ा मिला था। इसके बाद पड़ोसी मुकेश, बालकराम, कुंदन लाल, सेठपाल, अर्जुन, प्रेमचंद्र, सुमित के खिलाफ पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में सीओ सदर अमित चौरसिया, एसओजी व थाना पुलिस ने मामले की विवेचना की। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने मृतका के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ऐसे गहराया परिवार पर शक
-सीओ सदर ने मामले की विवेचना के दौरान मृतका के परिजन से पूछताछ की। उसके पिता से लड़की के पास मोबाइल फोन होने के बारे में जानकारी की। उसने जवाब दिया कि महिलाओं को फोन नहीं देते हैं। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। लोगाें से पूछताछ में बात सामने आया कि लड़की के अपने रिश्तेदार से संबंध थे। इस पर परिजन एतराज करते थे। दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछा तो मृतका के पिता ने बताया कि उसने बेटे के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की है।
-- -- -- -- -- -- --
-हत्या की घटना को मृतका के पिता व भाई ने अंजाम दिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संजय कुमार, एसपी सिटी