{"_id":"692f1c222b40f9415104417f","slug":"farmers-have-registered-their-aadhaar-numbers-at-the-cooperative-society-and-urea-will-be-distributed-today-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159265-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सहकारी समिति में किसानों ने दर्ज कराए आधार नंबर, आज बंटेगी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सहकारी समिति में किसानों ने दर्ज कराए आधार नंबर, आज बंटेगी यूरिया
विज्ञापन
परौर। चौकिया गांव की साधन सहकारी समिति पर दो ट्रक यूरिया आने के बाद खाद पाने के लिए मंगलवार को सुबह से किसानों ने गोदाम के चक्कर काटने शुरू कर दिए। दोपहर बाद तक किसानों की भीड़ बनी रही। इस दौरान समिति के कर्मचारियों ने रजिस्टर पर किसानों के आधार नंबर दर्ज कर उन्हें दी जाने वाली यूरिया की मात्रा तय की, लेकिन खाद लेने के लिए बुधवार को सुबह गोदाम पर बुलाया।
चौकिया समिति पर करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद चार दिन पहले 400 बोरी यूरिया बांटी गई थी। पिछले स्टॉक की 100 बोरियां शेष बची थीं। इसी बीच, समिति के गोदाम पर दो ट्रक यूरिया की नई खेप भी आ गई। इस तरह समिति के गोदाम पर यूरिया की करीब 11000 बोरियां वितरण को उपलब्ध हो गई हैं।
समिति के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह और लेखाकार चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह से आधार पंजीकृत कराने वाले किसानों को खाद बांटी जाएगी। बाद में खाद शेष बचने पर उसका लघु सीमांत किसानों में वितरण कराया जाएगा। संवाद