फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers furious after purchasing center closes, fierce uproar

क्रय केंद्र बंद होने पर भड़के किसान, जमकर हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious after purchasing center closes, fierce uproar
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल से संबद्ध गांव हैदलपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर पांच दिन से तौल बंद होने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए मिल प्रशासन का पुतला दहन करके नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ना तौल शीघ्र शुरू न हुई तो कटरा जलालाबाद हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि हैदलपुर गन्ना खरीद केंद्र पर नौ जनवरी से मिल प्रशासन के निर्देश पर सेंटर इंचार्ज ने गन्ने की तौल बंद कर दी है। इसके कारण दर्जनों गांवों के गन्ना किसान इस सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे दिन-रात बिताने को मजबूर हैं। किसानों ने मिल प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक किसानों का शोषण कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने क्रय केंद्र पहुंचकर गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिल प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए तत्काल गन्ना किसानों का गन्ना तुलवाए जाने की मांग की। बुधवार को पांचवें दिन भी तौल न होने पर आक्रोशित गन्ना किसानों ने क्रय केंद्र पर धरने पर बैठकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। शाम तक समस्या का निदान न होने पर प्रमोद यादव जनसेवक के नेतृत्व में आक्रोशित गन्ना किसानों ने क्रय केंद्र पर मिल प्रशासन का पुतला बनाकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। आंदोलित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ना तौल शीघ्र शुरू न की गई तो वह कटरा और जलालाबाद हाईवे को जाम कर देंगे। आंदोलनरत किसानों में राजवीर सिंह, जगबीर सिंह ,पुष्पेंद्र, राम सागर ,मुकेश, जगपाल, विकास , कलेक्टर ,रामकिशोर, रघुवीर ,सत्यपाल, सुखबीर ,वीरेंद्र ,रामलोचन, सहित तमाम गन्ना किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान सूखा और खराब गन्ना लगातार ला रहे हैं जिससे रिकवरी प्रभावित हो रही है। लगातार रिकवरी डाउन होने की वजह से नौ जनवरी से हैदलपुर सेंटर पर मिल प्रबंधक के आदेश पर तौल बंद करा दी गई है। सेंटर इंचार्ज विनोद कुमार वर्मा लगातार सेंटर पर जा रहे हैं लेकिन किसान उनसे अभद्र व्यवहार करके जबरदस्ती सूखा गन्ना तुलवाने का दबाव बनाते हैं। किसानों से अपील है कि वह अच्छा गन्ना लाएं जिससे तौल शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित चतुर्वेदी, गन्ना अधिकारी, चीनी मिल तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed