फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer murdered in Shahjahanpur over land dispute

शाहजहांपुर में किसान की हत्या: खेत के विवाद में आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 14 Sep 2023 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 04:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में खेत के विवाद को लेकर एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Farmer murdered in Shahjahanpur over land dispute
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गांव कांकड़ कटा निवासी किसान रामशंकर (45) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत के विवाद में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटा था। सूचना पर सीओ जलालाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक रामशंकर का पड़ोसी हरवीर सिंह से खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी खेत में जानवर जाने को लेकर रामशंकर और हरवीर में गाली- गलौज हो गई थी। सुबह करीब 6:00 बजे दोनों पक्ष फिर किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में दुकानदार की हत्या: घर के बाहर चारपाई पर मिली लहूलुहान लाश, परिवार में मची चीख-पुकार; लोग स्तब्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि हरवीर पक्ष के लोगों ने रामशंकर को लाठियों से पीट-पीट कर बेदम कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामशंकर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीओ जलालाबाद अजय राय भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे और जानकारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed