फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmer commits suicide who is stressed over debt and his daughter marriage in shahjahanpur

Shahjahanpur: फसल बर्बाद होने से बेटी की शादी को लेकर परेशान किसान ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 20 Mar 2023 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

खेती में घाटा होने और बेटी की शादी को लेकर परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गया था। देर रात किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
farmer commits suicide who is stressed over debt and his daughter marriage in shahjahanpur
मृतक के घर में रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए रकम न जुटा पाने से परेशान गांव रजमना के किसान महानंद कुशवाहा (50) ने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल से फसल में नुकसान होने और बैंक का कर्ज बढ़ने से महानंद के सामने बेटी के हाथ पीले करने को लेकर चिंतित थे। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


महानंद रविवार शाम खेत पर गेहूं की फसल की छुट्टा पशुओं से रखवाली करने के लिए गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। तलाश करने पर महानंद का शव खेत से कुछ दूर गांव ढकना मलिका संपर्क मार्ग किनारे पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महानंद के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


महानंद की मौत से पिता रामकृष्ण, पत्नी मनोरमा देवी, पुत्री 23 वर्षीय बबली, 21 वर्षीय सुरभि, 18 वर्षीय रोजी, 16 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महानंद ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

farmer commits suicide who is stressed over debt and his daughter marriage in shahjahanpur
किसान महानंद कुशवाहा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चार बेटियों की कर चुके थे शादी

महानंद कुशवाहा के सात पुत्रियां और एक पुत्र दीपेंद्र है। महानंद चार पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने 23 वर्षीय पुत्री बबली की शादी पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव सिरसा में तय की थी। दीपेंद्र के अनुसार पिता के पास छह एकड़ जमीन है। लागत की व्यवस्था न हो पाने के कारण वह चार एकड़ जमीन हर वर्ष ठेके पर दे देते थे। 

आसमानी 'आफत': आकाशीय बिजली गिरने से छत में हुआ सुराख, कमरे में रखा फ्रिज जला, दंपती बाल-बाल बचे

दो एकड़ जमीन पर खुद खेती करते थे, लेकिन दो वर्ष से फसल में छुट्टा पशुओं और मौसम की मार से खासा नुकसान हो रहा था। खुटार के एक बैंक का 2.80 लाख रुपये का कर्ज भी पिता पर था। बबली की शादी तय हो जाने के बाद पैसे की व्यवस्था न हो पाने से तीन माह से उनके पिता परेशान थे। अक्सर कहते थे, जो भगवान करेगा, वही होगा।

कैसे पीले होंगे बेटियों के हाथ

महानंद की मौत से पत्नी मनोरमा देवी बदहवास हैं। वह रोते-रोते कई बार गश खाकर गिर पड़ीं और होश आने पर एक ही बात कह रही थीं कि वह अपनी बेटियों के हाथ कैसे पीले कर पाएंगी। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

गांव के लोग और रिश्तेदार उनको संभालने में लगे हैं। गांव की प्रधान स्नहेलता शुक्ला ने बताया कि महानंद के परिवार के लोग उनके अवसाद में रहने की बात बता रहे हैं। परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। कृषक दुर्घटना योजना का भी लाभ दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed