फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a hole in the roof due to lightning on the house in Shahjahanpur

आसमानी 'आफत': आकाशीय बिजली गिरने से छत में हुआ सुराख, कमरे में रखा फ्रिज जला, दंपती बाल-बाल बचे

Mon, 20 Mar 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला कायस्थान में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मकान की छत में सुराख हो गया। नीचे कमरे में रखा फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
a hole in the roof due to lightning on the house in Shahjahanpur
छत में हुआ सुराख, क्षतिग्रस्त फ्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच यहां आकाशीय बिजली गिरने की ऐसी घटना हुई, जिससे एक परिवार दहशत में आ गया। सोमवार तड़के एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मकान के लिंटर में छेद हो गया। कमरे में रखा फ्रिज भी जल गया। गनीमत रही कि दंपती दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन


Bareilly: अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी पुलिस की पकड़ से दूर, पूर्व मंत्री की बेटी भी भूमिगत
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मीरानपुर कटरा के मोहल्ला कायस्थान में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे इरफान के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान इरफान और उसकी पत्नी बाल-बाल बच गए। आकाशीय बिजली गिरने से छत में छेद हो गया। नीचे कमरे में रखा फ्रिज भी जल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार धमाके दहले दंपती 

बताया गया है कि बारिश होने के दौरान आकाशीय बिजली इरफान के घर पर गिरी। इस दौरान इरफान उसकी पत्नी मकान के अंदर सो रहे थे। जोरदार आवाज होने पर दोनों जागे। कमरे के बाहर आकर देखा तो फ्रिज के अंदर का सामान जला पड़ा था। मकान की दीवारों में भी दरार पड़ गई है। यह सब देख दंपती दंग रह गए। सुबह जब अन्य लोगों को घटना का पता चला तो वे भी हैरान रह गए। 

Shahjahanpur: खन्नौत पुल और कैंट मार्ग चौड़ीकरण का मंत्रियों ने किया शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम

बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धूप खिलती है तो आसमान में बादल छा जाते हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो जाती है। जिले में रविवार रात कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम का मिजाज देख किसान खासे चिंतित हैं, क्योंकि खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पकी खड़ी है। वहीं ऐसे मौसम में आकाशीय बिजली का खतरा भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed