फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly history sheeter asks extortion from Hapur SP Abhishek Verma

UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Mar 2023 08:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 08:07 AM IST
सार

हापुड़ पुलिस इज्जतपुर क्षेत्र से आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके ले गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रोहित सनकी स्वभाव का है। उस पर रंगदारी, दुष्कर्म, धमकी देने समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज है। 

विज्ञापन
Bareilly history sheeter asks extortion from Hapur SP Abhishek Verma
एसपी अभिषेक वर्मा, आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर के हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना ने हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हापुड़ पुलिस की टीम रोहित को पकड़कर ले गई। बरेली में तैनाती के दौरान वर्मा ने रोहित को जेल भिजवाया था।

विज्ञापन


हापुड़ पुलिस के मुताबिक बरेली के थाना इज्जतनगर के हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना द्वारा एसपी अभिषेक वर्मा के सरकारी नंबरों पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। रंगदारी मांगी गई और न देने पर फर्जी फेसबुक पोस्ट से बनाकर बदनाम करने की धमकी दी गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन

यह है मामला

हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह पुलिस कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हैं। 28 फरवरी को एक नंबर से कॉल कर व्यक्ति ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया। आरोपी ने एसपी अभिषेक वर्मा से बात कराने को कहा। कारण पूछने पर आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी। धमकी दी कि एसपी से दस लाख रुपये रंगदारी चाहिए। ऐसा न करने पर एसपी और उनके परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के प्रेमी से ऐसे लिया इंतकाम: पहले शराब पिलाई फिर काट डाला गला, सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंके

इसकी जानकारी अनुज ने एसपी को दी। 28 फरवरी को रोहित ने एसपी के सीयूजी नंबर पर भी कॉल की थी। कॉल एसपी के पीआरओ देवेंद्र बिष्ट ने उठाई। आरोपी ने कॉल पर एसपी को अपशब्द कहे। आरोपी ने गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

सनकी है रोहित, चल रहे एक दर्जन मुकदमे

इज्जतनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रोहित सनकी स्वभाव का है। उस पर रंगदारी, दुष्कर्म, धमकी देने तथा आईटी एक्ट के दर्जन भर मुकदमे बरेली, रामपुर, मुरादाबाद व उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्ज हैं। पहले मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा में भी महिला पुलिसकर्मियों को लेकर उसने अभद्र टिप्पणी की थी।

एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने बताया कि बरेली तैनाती के दौरान कई हिस्ट्रीशीटरों व बदमाशों पर कार्रवाई की थी। उनमें रोहित सक्सेना भी शामिल था। वह क्यों बार बार मुझे व स्टॉफ को कॉल कर धमका रहा था, उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed