फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power crisis worsens in rural areas due to line faults and outages.

Shahjahanpur News: लाइन फाॅल्ट और कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा बिजली संकट

Sun, 13 Sep 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power crisis worsens in rural areas due to line faults and outages.
शाहजहांपुर। लगातार कई दिन तक बारिश के बाद दो दिन से निकल रही तेज धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में कभी लाइन फाॅल्ट तो कभी आपात कटौती से बिजली संकट बढ़ने से लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने फसलों की सिंचाई के लिए रात में नियमानुसार भरपूर बिजली आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से एक सप्ताह से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात में कटौती के कारण उपकेंद्र से जुड़े 72 गांवों को मात्र दो-तीन घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि यही समय फसलो की सिंचाई का होता है। रात में बत्ती गुल रहने से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गांव के श्रवण पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद सिर्फ एक घंटे के लिए बिजली आई। शनिवार को सुबह सात बजे फिर बत्ती गुल हो गई और दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ शाक्य के अनुसार उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग लाइन का क्रॉस आर्म टूट जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई, लेकिन लाइन ठीक कराकर दोपहर से आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। कस्बा समेत क्षेत्र के गांवों में शाम से अगले दिन तड़के चार-पांच बजे से बिजली कटौती होने से लोगों को उमस भरी रातें जागते हुए बितानी पड़ रही हैं। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि 33 केवीए उपकेंद्र से रोजाना रात में अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे गांवों में दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों को दैनिक कार्यों सहित रात में आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed