{"_id":"6aa559abc9d902003c0efd5e","slug":"lawyers-protest-demonstration-postponed-due-to-the-holiday-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-184472-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवकाश के कारण स्थगित रहा वकीलों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवकाश के कारण स्थगित रहा वकीलों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तहसील सदर के अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुए विवाद के मद्देनजर वकीलों के स्तर से किया जा रहा धरना-प्रदर्शन माह के दूसरे शनिवार को अवकाश होने के कारण स्थगित रहा।
सोमवार से फिर अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। गत आठ सितंबर को एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह से विवाद के बाद से अधिवक्ता गत चार दिन से धरना दे रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार सदर ऋषि दीक्षित ने भी अधिवक्ताओं से वार्ता कर धरना स्थगित करने की अपील की, लेकिन वकील धरना स्थल पर एसडीएम को बुलाए जाने की मांग पर डटे रहे।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी अवकाश के कारण धरना स्थगित रहेगा। सोमवार से अधिवक्ता पूर्ववत धरना-प्रदर्शन करेंगे। संवाद