फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protested over the non-receipt of compensation.

Shahjahanpur News: मुआवजे की राशि न मिलने पर किसानों ने विरोध जताया

Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested over the non-receipt of compensation.
शाहजहांपुर। फसल के नुकसान के मुआवजे की राशि न मिलने पर मदनापुर में किसानों ने विरोध जताया। डीएम को ज्ञापन देने की बात कही गई।
विज्ञापन

फाजिलपुर गांव में गोवंशीय पशुओं ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी थी। नाराज किसानों ने दो दिन पूर्व हाईवे पर जाम लगा दिया था। किसानों का आरोप था कि गोशाला वालों की लापरवाही के कारण गोवंशीय पशु खुले में घूम रहे हैं और नुकसान कर रहे हैं। बैठक में किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए धनराशि देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।

शनिवार को किसानों ने फिर मुआवजे की मांग की। राशि न मिलने पर एकत्र हुए किसानों ने विरोध जताया। आंदोलन करने की चेतावनी दी। सूचना पर सीओ सदर शुभम वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। किसानों से बातचीत की। हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। सीओ सदर ने बताया कि कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है। मुआवजा राशि को लेकर बातचीत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed