{"_id":"67f51c300457607eae080206","slug":"family-members-first-beat-up-the-lovers-and-then-got-them-married-in-shahjahanpur-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, लड़की के परिजनों ने पहले पीटा... फिर करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, लड़की के परिजनों ने पहले पीटा... फिर करा दी शादी
Tue, 08 Apr 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:23 PM IST
सार
बंडा में सोमवार रात प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस पर उनकी पिटाई कर दी। मंगलवार को हुई पंचायत के बाद दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
couple
- फोटो : adobe stock
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा से अजब मामला सामने आया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी प्रेमी और प्रेमिका को सोमवार रात आपत्तिजनक स्थिति में लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। मंगलवार को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के यहां हुई पंचायत में युवक-युवती के घरवाले दोनों की शादी कराने को राजी हो गए। बाद में पंडित को बुलाकर फोटोग्राफी के साथ मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। यह मामला गांव में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
बताते हैं कि सोमवार रात प्रेमी युगल के बीच मोबाइल फोन पर बात होने के बाद युवती अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। शौचालय में दोनों बातें कर रहे थे। इसी दौरान युवती के परिवार वाले जाग गए और दोनों को पीटा। दोनों एक ही बिरादरी के होने पर पंचायत में शादी का फैसला रखा गया। दोनों पक्षों के राजी होने पर मोहल्ले के ही मंदिर में जयमाला डालकर उनके सात फेरे कराए गए। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन