{"_id":"66f48ff2c117dcc0600815e7","slug":"family-members-blocked-the-road-by-parking-an-ambulance-accused-the-police-of-indecency-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127923-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क पर एंबुलेंस खड़ी करके परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क पर एंबुलेंस खड़ी करके परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
Thu, 26 Sep 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
तिलहर में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। संवाद
तिलहर। गांव रानी खिरिया में मंगलवार की रात पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले कपिल के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए स्टेशन रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान एक युवक एंबुलेंस के आगे लेट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को हटाया।
मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव रानी खिरिया निवासी ओमपाल के 18 वर्षीय पुत्र कपिल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में कपिल के पिता ओमपाल और परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से कपिल का शव लेकर परिजन रात लगभग आठ बजे थाना तिलहर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की पुष्टि होने की बात कहते हुए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। नाराज परिजन एंबुलेंस में शव रखकर बाईपास चौराहे पहुंचे। स्टेशन रोड पर गन्ना परिषद के सामने एंबुलेंस खड़ी करके सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक युवक एंबुलेंस के आगे लेट गया और गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हटने को तैयार नहीं हुआ। तब पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटाकर एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेकर गांव की ओर भेज दिया।
कपिल के पिता ओमपाल और फुफेरे भाई सागर ने पुलिस पर लाठीचार्ज किए जाने और महिलाओं व बच्चों को भी पीटने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। उसने आत्महत्या की है और परिवार के लोग गलत मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि कपिल की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या साबित हुई है। लाठीचार्ज किए जाने का आरोप गलत है।