फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Exams will start from today, preparations for UP board exams completed

आज से शुरू होगा इम्तिहान का दौर, यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Exams will start from today, preparations for UP board exams completed
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों और प्रशासन का असली इम्तिहान बृहस्पतिवार से शुरू होगा। बुधवार को परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर कापी और प्रश्नपत्र भेज दिए गए। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया कि वे नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के सभी 129 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 71165 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी, सामान्य हिंदी विषय तथा इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी, सामान्य हिंदी विषयों की परीक्षा है। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। यही कारण है कि सुबह आठ बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11:15 पर खत्म होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होकर 5:15 तक चलेगी।
विज्ञापन

जीआईसी के केंद्र व्यवस्थापक प्रेमशंकर सक्सेना ने अपनी देखरेख में बृहस्पतिवार से होने वाली परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कराईं। कक्षों में स्थित सीटों पर रोल नंबर की पर्चियां चस्पा कराई। उन्होंने यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को हल्का मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्रों पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इससे कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो सके। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश कंप्यूटर पर तैनात कर्मचारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की टीम करेगी औचक चेकिंग
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए वैसे तो विभागीय स्तर पर पूरी जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात एसडीएम और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। लेकिन, विशेष व्यवस्था के तहत जिम्मेदार अधिकारियों की टीम भी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं। वैसे विभागीय स्तर पर उड़नदस्तों का गठन किया है, जो स्कूलों में जाकर चेकिंग करेगा। सामूहिक नकल की दशा में केंद्र को ब्लैकलिस्टेड कर देने के निर्देश हैं।
परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे सचल दल
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तीन सचल दलों का गठन किया है, जो कि हर आधे घंटे पर परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। सचल दल संख्या एक का नेतृत्व डीआईओएस शौकीन सिंह यादव करेंगे। उनके साथ राजकीय उमा विद्यालय नौगाई के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह व जीआईसी अहमदनगर के सहायक अध्यापक वैभव शुक्ला, जीजीआईसी प्रवक्ता आशा दीक्षित रहेंगी। सचल दल संख्या दो के प्रभारी जीआईसी चांदापुर के प्रधानाचार्य बनाए गए हैं।
उनके साथ राजकीय उमा विद्यालय बिलंदपुर गद्दीपुर के प्रधानाध्यापक बानासुर, राजकीय उमा विद्यालय चौहनापुर कांट के सहायक अध्यापक उमेश चंद्र अग्निहोत्री, जीजीआईसी प्रवक्ता आस्था वर्मा रहेंगी। सचल दल संख्या तीन के प्रभारी जीआईसी कलान के प्रधानाचार्य को बनाया है। सदस्यों में राजकीय उमा विद्यालय जमुनिया दौलतपुर के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, जीआईसी सहायक अध्यापक राजन प्रजापति, जीजीआईसी प्रवक्ता शशि सुमन रहेंगी।
12 संवेदनशील केंद्रों पर नजर
अफसरों ने अति संवेदनशील और संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस सूची में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों का नाम भी शामिल होने से ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि नकल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल में पकड़े जाने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। जिले में 129 परीक्षा केंद्रों में 12 संवेदनशील हैं।

परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदू
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 71165 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
- हाईस्कूल के 38250 तथा इंटरमीडिएट के 32915 परीक्षार्थी हैं।
- 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं।
- 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील माने गए।
- संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों के बाहर तैनात रहेगी फोर्स।
- वीडियो कैमरे की निगरानी में खोले जाएंगे पेपर के बंडल।
- दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी परीक्षाएं।
- पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट अतिरिक्त।
- हर परीक्षार्थी को गेट पर ही चेक करने के निर्देश हैं।
- परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के दायरे में आचार संहिता लागू रहेगी।
-----------
नहीं ले जा सकेंगे ये वस्तुएं
- परीक्षार्थी अनुचित नकल सामग्री, सेल फोन, कैलकुलेटर, स्कैनर या परीक्षा से संबंधित कोई भी सामग्री प्रतिबंधित रहेगी।
विशेषज्ञ का सुझाव
आखिरी घंटे में कमजोर पहलुओं पर ज्यादा ध्यान न दें। इससे आपका मजबूत पहलू से ध्यान हट सकता है। अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें। बगैर किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हों। परीक्षा से पहले देर रात तक जागकर पढ़ाई न करें। -डॉ. रोहिताश, साइकोलॉजिस्ट।
अभिभावक बरतें ये सावधानियां
- बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालें।
- बच्चों पर हर वक्त पढ़ने के लिए दबाव न बनाएं।
- छात्र से स्वस्थ संबंध रखें, ताकि वह अपनी समस्या आपसे साझा कर सकें।
- सोने और उठने के लिए बच्चे को किसी टाइम फ्रेम में न बांधें।
- आराम भी बच्चों के लिए जरूरी है।

शाहजहांपुर के जीआईसी में सीटों पर रोलनंबर की पर्ची चस्पा करते शिक्षक

शाहजहांपुर के जीआईसी में सीटों पर रोलनंबर की पर्ची चस्पा करते शिक्षक- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed