फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity of three hundred houses remained closed for four hours

Shahjahanpur News: चार घंटे बंद रही तीन सौ घरों की बिजली

Sat, 13 Apr 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity of three hundred houses remained closed for four hours
शाहजहांपुर। हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर शुक्रवार को हनुमत धाम के पास बिजली का खंभा लगाया गया। इस वजह से चार घंटे तक तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को रीवैंप योजना के तहत यहां कार्य हुआ। इसके लिए 250 केवी के एक ट्रांसफार्मर को बंद किया गया। इससे करीब तीन सौ घरों की आपूर्ति दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बंद रही। अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। इसके चलते हाईटेंशन लाइनों से खतरा बना हुआ है। बिजली तारों में स्पार्किंग की वजह से आग लगने की संभावना रहती है। इसके चलते अधिकतर गांवों में दोपहर दो से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम को करीब छह बजे तेज हवा चलने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मौसम सामान्य होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed