{"_id":"6aecd82c2031f788810dc097","slug":"electricity-department-on-alert-for-diwali-control-room-set-up-20-additional-transformers-kept-ready-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189351-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दीपावली पर विद्युत निगम सतर्क...कंट्रोल रूम बनाया, 20 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दीपावली पर विद्युत निगम सतर्क...कंट्रोल रूम बनाया, 20 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर तैयार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार को देखते हुए विद्युत निगम ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विद्युत निगम की ओर से सर्किल और डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सर्किल में बनाए गए कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। विद्युत उपकेंद्रों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय रहकर आपूर्ति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से शिकायतों और फॉल्ट पर नजर रखी जाएगी, ताकि समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।
इसके अलावा आपात स्थिति में ट्रांसफाॅर्मर बदलने में देरी न हो, इसके लिए करीब 20 अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था की गई है। इनमें 400 और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर शामिल हैं। जिन्हें शहर, नगर पंचायतों और दूरदराज के क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा उप केंद्र वार गैंग बनाए गए हैं, जो फॉल्ट आने पर तुरंत ही पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कराएंगे।