फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man drowns after slipping and falling into a drain in Jaitipur.

Shahjahanpur News: जैतीपुर में पैर फिसलने से नाले में गिरे बुजुर्ग की डूबने से मौत

Mon, 28 Sep 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns after slipping and falling into a drain in Jaitipur.
जवाहर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव मलरिया मिर्जापुर निवासी जवाहर (62) की रविवार शाम नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते नालों में भी पानी भरा चल रहा है। रविवार की शाम करीब पांच बजे जवाहर खेत पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में फिसलने से वह नाले में गिर गए। रात करीब सात-आठ बजे के बीच वहां से गुजरे ग्रामीणों ने उन्हें खंभे से फंसा देखकर कड़ी मशक्कत कर नाले से बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े। जवाहर की मौत से पत्नी इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि नाले में गिरने से बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



---------
ये हुईं घटनाएं
- 16 जून : जैतीपुर क्षेत्र के गांव कुलुआबोझ स्थित बहगुल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी।
- 16 सितंबर : जैतीपुर क्षेत्र के रपड़िया नवादा गांव निवासी विकास की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।
- 28 सितंबर : जैतीपुर क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी अभय प्रताप सिंह की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed