फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies; body found hanging from a noose in a tin shed.

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की मौत, टिनशेड में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 04 Sep 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies; body found hanging from a noose in a tin shed.
सिंधौली। गांव मूर्छि निवासी संतोष तिवारी (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात उनका शव टिनशेड में फंदे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संतोष तिवारी शराब अधिक पीते थे। शराब की लत के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और वह परेशान रहते थे। इसी वजह से उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी मौत से पत्नी कमला, पुत्र शिवम और विपुल तथा बेटी कोमल का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन

----------------------
महिला की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी आरती (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार की दोपहर उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया और न ही तहरीर दी। उसकी शादी को आठ-नौ साल हो चुके हैं। एक बेटा और एक बेटी है। पति पवन की किराना की दुकान है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed