फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly death due to lightning during rain

बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 23 Jul 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to lightning during rain
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। बारिश के दौरान गढ़िया रंगीन क्षेत्र में ग्राम पंचायत पहाड़पुर गौंटिया के मझरा जौरा पट्टी के पास बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। ग्राम जोरा पट्टी निवासी 60 वर्षीय दुर्रे कश्यप मनरेगा की रकम बैंक पासबुक में दर्ज कराने के लिए पहाड़पुर गौटिया गए थे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने एक जनसेवा केंद्र पर पासबुक में एंट्री कराई। इसके बाद शाम करीब छह बजे साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर अचानक बिजली कड़की और तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान बादलों में तेज गरज के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दुर्रे के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। बारिश रुकने पर कुछ ग्रामीण मौके पहुंचे। मगर तब तक दुर्रे की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान पति राकेश कुमार ने गढ़िया रंगीन पुलिस को सूचना दी। पता लगने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed