फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight-year-old boy murder accused caught with the help of slip in shahjahanpur

UP News: दुष्कर्म के विरोध पर आठ साल के बच्चे की हत्या, शर्ट की जेब से मिली पर्ची से पकड़ा गया आरोपी

Thu, 17 Apr 2025 07:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 07:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम की हत्या पड़ोसी व्यक्ति ने की थी। आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मुंह-गला दबाकर उसे मार डाला।   

विज्ञापन
Eight-year-old boy murder accused caught with the help of slip in shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में आठ वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। दुष्कर्म के विरोध पर पड़ोसी ने ही मुंह और गला दबाकर बच्चे की जान ली थी। शव के पास मिली एक पर्ची पर लिखे शब्दों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। 

विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का आठ साल का बच्चा 23 मार्च को घर से लापता हो गया था। 26 मार्च को उसकी शर्ट गोलागंज जाने वाले मार्ग पर मिली थी। इसके बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस ने रामगंगा नदी में डूबने की आशंका पर आठ किलोमीटर तक जाल डलवाकर भी तलाशा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में मेरठ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च को बच्चे का कंकाल गेहूं के खेत में बरामद हुआ था। शर्ट की जेब में बीड़ी के कागज पर कुछ टूटे-फूटे शब्द लिखे थे। इससे पुलिस को अंदाजा हुआ कि शब्द किसी कम पढ़े-लिखे व्यक्ति द्वारा लिखे गए हैं और बायें हाथ से लिखे गए हैं। इसी सबूत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल आगे बढ़ाई। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 
पुलिस ने आसपास के बायें हाथ से लिखने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक बच्चा भी बायें हाथ से लिखता है। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके मामा प्रकाश ने उससे यह पर्ची लिखवाई थी। लिखवाने का कोई कारण नहीं बताया था। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि  घटना के दिन वह अपने भांजे के साथ खेत में जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला बच्चा भी उसके साथ चल दिया। 

यह भी पढ़ें- UP News: परवान चढ़ा प्यार... दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला

खेत में जाने पर उसने अपने भांजे को घर भेज दिया। आरोपी ने बच्चे से दुष्कर्म की कोशिश की तो वह शोर मचाने लगा। यह भी कहा कि वह सारी बात अपने मम्मी-पापा को बता देगा। यह सुनकर आरोपी ने बच्चे का मुंह व गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह गेहूं के खेत में शव छोड़कर भाग आया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए सड़क पर डाली शर्ट 
अगले दिन पुलिसवालों को देखा तो रात में आरोपी को नींद नहीं आई। वह पहचान छिपाने के लिए बच्चे की शर्ट निकालने पहुंचा तो शव अकड़ जाने के कारण उसे फाड़कर निकाला। शर्ट फाड़ते समय कुछ बटन टूटकर गिर गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए अगले दिन उसने अपने भांजे से बीड़ी के बंडल के कागज में कुछ शब्द लिखवाकर फटी शर्ट की जेब में रखकर गोलागंज के रास्ते में डाल दी। 

उसका इरादा था कि पुलिस व घरवालों को यह पता चल जाए कि वह बच्चा मर चुका है। उनकी जांच की दिशा बदल जाए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्यारोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्चे के कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed