फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife along with her lover killed her husband then hanged the body in Bareilly

बरेली में मेरठ जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 17 Apr 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 04:24 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में संविदा पर तैनात सफाईकर्मी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Wife along with her lover killed her husband then hanged the body in Bareilly
केहर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मी केहर सिंह की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। यह आरोपी उसके भाई ने लगाया है। केहर सिंह का शव चार दिन पहले किराये के मकान में फंदे से लटका मिला था, तब उसके परिवार के लोगों ने मामला आत्महत्या का मानकर पोस्टमार्टम कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या के संकेत मिले हैं। घटना के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। मृतक के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि केहर सिंह की पत्नी रेखा के पिंटू सिंह नाम के युवक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों की जानकारी केहर सिंह को हो गई थी, जिसकी वजह से इन दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत केहर सिंह को खाने में नींद की गोलियां पीसकर दे दी गई। जब वह बेसुध हो गया तो रस्सी से उसका गला कस दिया गया। हालांकि उसका शव जिसे कमरे में लटका मिला, वो अंदर से बंद था। 

यह भी पढ़ेंBareilly News: वक्फ संपत्ति बता सरकारी जमीन को कब्जाया, एसएसपी ने कराई जांच तो हुआ खुलासा, 11 लोगों पर FIR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या की बजाय हत्या जैसा निकाला तो पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने केहर सिंह के भाई अशोक कुमार की ओर से आरोपी रेखा और पिंटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज के लिए कर ली है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed