{"_id":"6800f7c43e8f80d0a108c177","slug":"budaun-woman-absconded-with-her-son-in-law-father-like-aligarh-case-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: परवान चढ़ा प्यार... दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परवान चढ़ा प्यार... दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला
Thu, 17 Apr 2025 06:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:30 PM IST
सार
Budaun News: अलीगढ़ के सास-दामाद का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच बदायूं से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अपनी ही बेटी के ससुर से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवारवाले बाधा बने तो समधी और समधन घर से फरार हो गए। इससे दोनों के परिजन स्तब्ध रह गए। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बदायूं शहर के एक मोहल्ले निवासी युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी के ससुर का घर पर आना-जाना था। इस दौरान बेटी का ससुर उसकी पत्नी के बीच प्यार कब पनप गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
यह भी पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे
यह भी पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन
पति गया था बाहर, पत्नी हो गई फरार
दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे। बुधवार को वह घर से बाहर गए हुए थे। जब घर लौटे तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जानकारी पर पता लगा कि उसकी पत्नी बेटी के ससुर के साथ चली गई। उन्होंने बेटी की ससुराल में इस बात की जानकारी की। वहां से बेटी के ससुर के गायब होने की जानकारी मिली। यह जानकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पति ने लगाई पत्नी वापस दिलाने की गुहार
दोनों ही परिवार के लोगों ने समधी-समझन की खोजबीन में जुट गए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई कर पत्नी को वापस दिलाए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दातागंज कोतवाल गौर विश्वनोई ने बताया कि इस मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर दोनों की तलाश की जा रही है।