फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Efforts to resolve hurdles in land sale deeds

Shahjahanpur News: जमीन के बैनामे की बाधाओं को दूर करने की कवायद

Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Efforts to resolve hurdles in land sale deeds
जलालाबाद के गांव दुमुकापुर में ग्रामीणों के साथ बैठक करते अधिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम पंचायत गुलड़िया में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों से ली गई जमीन का सोमवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग (यूपीडा) के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उन किसान परिवारों से बात की, जिनकी जमीनों का अभी बैनामा नहीं हो सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैनामों के रास्ते में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच, यूपीडा की प्रशासनिक सलाहकार टीम ने दुमकापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैनामा कार्य में प्रगति जांचने के लिए समीक्षा बैठक की। तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गुलड़िया गांव में औद्योगिक गलियारे की जमीन का अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण करने के बाद इसे विकसित कराने के लिए साथ आए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपीडा के प्रशासनिक सलाहकार विभाग से जुड़े अधिकारियों की टीम ने दुमकापुर में समीक्षा बैठक की। बैठक में मौजूद अधिकारियों को बताया गया कि औद्योगिक गलियारे के लिए 101 हेक्टेयर जमीन का बैनामा होना है। इसमें से दुमकापुर के रकबे की 3.5 हेक्टेयर जमीनों के अभी बैनामा नहीं हो सका है। इसे लेकर प्रशासनिक सलाहकार टीम ने एसडीएम प्रभात राय, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने यूपीडा की टीम को बताया कि इस गांव के कैलाश और उनकी पत्नी की मौत हो जाने और दंपती का कोई वारिस नहीं होने से उनकी करीब 25 बीघा जमीन का बैनामा नहीं हो सका है। यह भी बताया कि इसी गांव के मलिखान की करीब आठ बीघा जमीन में बाग होने के कारण वह उसका बैनामा करने के लिए तैयार नहीं हैं।
कुछ अन्य काश्तकारों की जमीनों का बैनामा करने में भी रुकावटें आ रही हैं। तहसीलदार के अनुसार टीम ने उन सभी ग्रामीणों से बात कर समस्या को समझा है। बैठक की रिपोर्ट यूपीडा को भेजी जाएगी।

---

विस्तार होने पर 351 हेक्टेयर का होगा औद्योगिक गलियारा
गुलड़िया में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए शुरू में 101 हेक्टेयर जमीन लेने का निर्णय किया गया है। यूपीडा गलियारे को विस्तार देने की योजना भी बना रहा है और इसके लिए 250 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन की तलाश में जुट गया है। यूपीडा ने इसके लिए गुलड़िया के अलावा नजदीकी पल्हरई और लहरावर गांव चिह्नित किए हैं, जहां यह जमीन ली जानी है। इस जमीन के लिए भी यूपीडा की प्रशासनिक सलाहकार टीम ने स्थानीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया ताकि इस दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed